Skip to main content

Class Of 83 Review and Trailer : बॉबी देओल की शानदार डिजिटल शुरुआत, इस मूवी में IPS के प्रतिशोध की कहानी है

बॉलीवुड की बात करें तो यहाँ कई फ़िल्में बनाई गई हैं जो पुलिस की कहानी पर हैं। इन फ़िल्मों ने सफलता के नए रिकॉर्ड बनाए हैं। सलमान खान की दबंग और अजय देवगन की सिंघम जैसी पॉप्युलर और सफल फ़िल्मों नें पुलिस अधिकारियों और इस विभाग के कामकाज को अलग तरह से दर्शाती हैं।

Class Of 83 Review and Trailer

हालांकि, बॉबी देओल की Class Of 83 movie पूरी तरह से अलग मूड है, क्योंकि इस मूवी में एक IPS अधिकारी एक भ्रष्ट प्रणाली से लड़ेगा, लेकिन उसकी शुरुआत पुलिस प्रशिक्षण अकादमी के साथ होगी।

Class Of 83 movie में बॉबी देओल पुलिस अकादमी में डीन "विजय सिंह" के रोल में दिखाई देंगे। डिजिटल दुनिया में यह मूवी बॉबी देओल की पहली मूवी हैं यानी इस फिल्म के साथ उन्होंने डिजिटल entertainment इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया है। शुक्रवार को बॉबी देओल की मूवी Class Of 83 का ट्रेलर रिलीज़ हुआ है।

"Class Of 83" Movie Story - "क्लास ऑफ 83" फिल्म की कहानी

Class Of 83 क्राइम थ्रिलर ऐक्शन ड्रामा फिल्म है। इस मूवी की कहानी हुसैन जैदी के अप्रकासित उपन्यास "द क्लास ऑफ़ 83 - द पनिसर ऑफ मुंबई पुलिस" की है। यह उपन्यास मुंबई पुलिस के असली अधिकारियों की कहानी पर लिखा गया है।

Class Of 83 की कहानी में एक IPS अधिकारी की पोस्टिंग सज़ा के तौर पर पुलिस अकादमी में की जाती है। पुलिस अकादमी में वह IPS अधिकारी डीन विजय सिंह के रूप में। इस मूवी में डीन विजय सिंह पांच पुलिस अधिकारियों को एनकाउंटर स्पेशलिस्ट बनने के लिए प्रशिक्षित करता है ताकि वह इन अपराधियों और भ्रष्ट नौकरशाही के बीच साठगांठ तोड़ कर उनको सज़ा दें सकें।

बॉबी देओल ने अपने ट्विटर अकाउंट में Class Of 83 movie का ट्रेलर शेयर किया और लिखा कि - "जब पूरा सिस्टम ही खतरे में हो, अपराधियों और भ्रष्ट नौकरशाही के बीच साठगांठ हो तब केवल निर्भीक अधिकारी ही इसे सुधार सकते हैं। पेश है Class Of 83 movie का trailer

Class Of 83 Movie Release Date

बॉबी देओल की नई क्राइम थ्रिलर ऐक्शन ड्रामा फिल्म Class Of 83 को NetFlix पर 21 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। Netflix के साथ ही बॉलीवुड स्टार बॉबी देओल ने इस मूवी की रिलीज date के बारे में सोशल मीडिया में स्टेटमेंट दिया था।

Class Of 83 movie Bobby Deol

Class Of 83 movie में ऐक्टर ऐक्टर जॉय सेनगुप्ता, अनूप सोनी और ऐक्टर विश्वजीत प्रधान भी महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाएंगे। Class Of 83 movie को शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित किया गया है।

शाहरुख खान की कम्पनी ने इससे पहले भी Netflix के लिए कई फ़िल्में जैसे की बेताल और Bard of Blood बना चुकी है। आने वाली नई वेब सीरीज "आश्रम" में भी बॉबी देओल नजर आने वाले हैं। वेब सीरीज "आश्रम" का निर्माण director प्रकाश झा द्वारा किया जा रहा है। वेब सीरीज "आश्रम" में बॉबी देओल एक धार्मिक नेता के रूप में दिखाई देने वाले हैं।

इससे पहले बॉबी देओल रितेश देशमुख और अक्षय कुमार के साथ Housefull 4 movie में दिखाई दिए थे।

Class Of 83 Movie Detail - क्लास ऑफ 83 फिल्म डिटेल

  • निर्देशक - अतुल सभरवाल
  • लेखक - अभिजीत शिरीष देशपांडे
  • Star - बॉबी देओल, विश्वजीत प्रधान, अनूप सोनी

Class Of 83 Movie Production डिटेल

  • मूवी की स्थिति - मूवी बन चुकी है।
  • टिप्पणियाँ - 21 अगस्त 2020 को केवल नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ की जाएगी।
  • जानकारी अपडेट की गई - 6 अगस्त 2020 को

Class Of 83 Movie Cast

मूवी के कास्ट की जानकारी Hungama.live द्वारा शॉर्टलिस्ट की गई है। इस मूवी में कौन किस नाम से जाना जाएगा इसके बारे में जानकारी देखें

  • बॉबी देओल - विजय सिंह
  • विश्वजीत प्रधान - मंगेश डाइपोड
  • अनूप सोनी - मनोहर पाटकर
  • जॉय सेनगुप्ता - राघव देसाई
  • अभिषेक भालेराव - मुंबई पुलिस सब इंस्पेक्टर
  • भूपेंद्र जादावत - प्रमोद शुक्ला
  • रवि सिंह - पठान
  • पृथ्वी सा प्रताप - जनार्दन सुर्वे
  • अहमरीन अंजुम - स्वेता
  • हितेश भोजराज - विष्णु वरदे
  • निनाद महाजनी - लक्ष्मण जाधव
  • समीर परांजपे - असलम खान

Comments

Popular posts from this blog

कोल्ड से बचने के लिए 5 जादुई घरेलू उपचार जिन्हें आप शायद अभी तक नही आज़माएँ होंगे, आइए जानते हैं भारत के दादी-नानी के नुस्के : Home Remedies For Cold

कोल्ड से बीमार पड़ना उतना ही आसान है, जितना सड़क पर टहलना। मौसम के बदलाव के साथ यह तरह की बीमारियाँ होना आम बात है, इसके लिए आपको ख़ुद को सुरक्षित रखना ही सबसे अच्छा उपाय है। अगर आप कोल्ड से बीमार पड़ गए तो फिर कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितनी एंटीबायोटिक दवाओं संक्रमण से बचने के लिए घर लाते हैं। Times of MP पुराने समय में हमारी दादी-नानी ने इस तरह की बीमारियों से बचने के लिए कई घरेलू उपचारों को अपनाया था, लेकिन आज के समय हम एलोपैथी की वजह से उन सबको भूल चुकें हैं। लेकिन तथ्य यह है कि, आपको अपने लिए यह घरेलू उपचार आजमाने की जरूरत है क्योंकि वह बहुत प्रभावी होते हैं। मैंने स्वयं अपनी दादी के कड़वा पानी, काढ़ा, शहद या गर्म ताड़ी के जादू को देखा है। हमने विशेषज्ञों से बात की है और पांच घरेलू उपचार संकलित किए हैं जो आपको कोल्ड से राहत देंगे। आइए जानते हैं कोल्ड से बचने के लिए 5 अद्भुत घरेलू उपचारों के बारे में : काली मिर्च की चाय हल्दी, लहसुन और दूध शहद, अदरक पेस्ट और तुलसी की पत्तियां नीलगिरी का तेल बेसन 1. काली मिर्च की चाय दिल्ली स्थित पोषण विशेषज्ञ डॉ अंशुल के अनुसार - काली मिर्च की चाय...

Immunity Booster Tea : मिर्च-लौंग-अदरक चाय कैसे बनायें, जो आपकी प्रतिरक्षा को बढ़ा सकती है : Black Pepper, Clove, Ginger Tea

सदियों से हम भारतीय चाय के आदी हैं, देश में कई तरह की चाय बनती है। इसमें से एक मसाला चाय भी है। गर्म पेय न केवल हमें तुरंत एनर्जी देते हैं बल्कि यह पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं। जी हां, आपने हमें सुना। विशेष रूप से घरेलू मसालों से बना चाय का काढ़ा स्वास्थ्य लाभ का भरपूर गर्म पेय है। वजन घटाने से लेकर प्रतिरक्षा बढ़ाने तक एक कप मसाला चाय अगर सही और कम मात्रा में सेवन किया जाए तो एक ऐसा उपचार पेय हो सकता है जो आपके जीवन को बदल सकता है। आज की दुनिया में, जहां हम अपने स्वास्थ्य के बारे में अधिक जागरूक हो रहे हैं, यह कभी-कभी हमारी जड़ों को पुनर्जीवित करने के लिए एक अच्छा विचार है। पारंपरिक भारतीय चिकित्सा पद्धति में, काली मिर्च, हल्दी, लौंग, अदरक और लहसुन जैसे मसालों को 'हीलिंग मसाले' के रूप में जाना जाता है। हाल ही के कई अध्ययन भी हैं जो पुराने संक्रमणों से लड़ने के लिए इन मसालों की शक्तिशाली क्षमताओं को प्रदर्शित करते हैं। Site Info काली मिर्च और लौंग दोनों जीवाणुरोधी और anti-inflammatory गुणों से समृद्ध हैं, जो प्राकृतिक रूप से प्रतिरक्षा बनाने में मदद करते हैं। इनमें एंटीऑक्...

भारत ने दुश्मन के रडार और एयर डिफ़ेन्स को खत्म करने वाली अपनी पहली विकिरण-रोधी मिसाइल रुद्रम 1 का परीक्षण किया - Anti Radiation Missile Rudram 1

Anti Radiation Missile Rudram 1 : भारत ने शुक्रवार को एंटी रेडीयेसन मिसाइल रुद्रम 1 का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। अब भारतीय वायु सेना अपने सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू जेट से दुश्मन के राडार और निगरानी प्रणाली को ख़त्म करने में सक्षम हो गई है। एंटी रेडीयेसन मिसाइल रुद्रम 1 का परीक्षण सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू जेट से किया गया था। परीक्षण के दौरान यह मिसाइल मैक 2 (ध्वनि की गति से दोगुना) की गति से आगे बढ़ी और अपने टार्गेट को हिट किया। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने इस नई पीढ़ी एंटी रेडीयेसन मिसाइल रुद्रम 1 को विकसित किया है। रुद्रम 1 का परीक्षण बंगाल की खाड़ी में ओडिशा के तट से दूर, अंतरिम परीक्षण रेंज बालासोर में सुबह लगभग 10.30 बजे किया गया। DRDO के सफल परीक्षण के बारे में एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा, "यह एक बहुत बड़ा कदम है।" अधिकारी ने कहा, "भारतीय वायुसेना को अब दुश्मन वायु रक्षा सेटअप को नष्ट करने के साथ दुश्मन के इलाके में एसईएडी प्रदर्शन करने की क्षमता प्राप्त हो चुकी है। इससे भारतीय वायुसेना के स्ट्राइक विमानों को प्रभावी ढंग से अपने मिशन को पूरा करने में म...